मुंबई इंडियंस 5 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर हासिल करने वाली पहली आईपीएल टीम बनी

[आज बारिश होगी क्या] 时间:2023-09-22 04:53:16 来源:ब्लू पिक्चर ब्लू पिक्चर 作者:राघव चड्ढा 点击:107次
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। इस टीम ने अभी तक 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है जोकि एक रिकॉर्ड है। अभी तक कोई और टीम इतनी बार आईपीएल नहीं जीत पाई है। दूसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार चैंपियन बनी है। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस काफी लोकप्रिय टीम है।मुंबई इंडियंस की टीम में कई बड़े सितारे खेलते हैं। रोहित शर्मा,मुंबईइंडियंसमिलियनइंस्टाग्रामफॉलोवरहासिलकरनेवालीपहलीआईपीएलटीमबनी किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्विंटन डी कॉक और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर भी लोग मुंबई की टीम को काफी फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर मुंबई की फैन फॉलोइंग इतनी है कि उनके अब इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोवर हो गए हैं। आईपीएल की किसी और टीम के पास अभी तक इतने फॉलोवर इंस्टाग्राम पर नहीं हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ये कारनामा करने वाली पहली फ्रेंचाइज है।ये भी पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने बताया कि मुंबई इंडियंस को किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहिएचेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है जिसके 4.8 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर हैं। वहीं विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 मिलियन फॉलोअवर के साथ तीसरे पायदान पर है। आईपीएल की अगर अन्य टीमों की बात करें तो उनके पास 2 मिलियन फॉलोवर भी नहीं हैं। केकेआर की टीम 2 मिलियन के आसपास है जबकि 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद 1.5 मिलियन फॉलोवर के साथ पांचवे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के 1.4 मिलियन फॉलोवर हैं। जबकि 2008 के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स 1 मिलियन के साथ सबसे निचले पायदान पर है।मुंबई इंडियंस की टीम के पास इतने ज्यादा फॉलोवर होने की कई बड़ी वजहें हैं। टीम में अलग-अलग देशों के जबरदस्त स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके अलावा ये टीम हर दूसरे सीजन शानदार प्रदर्शन करती है। रोहित शर्मा की वजह से टीम की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है और इसका असर सोशल मीडिया पर भी दिखता है।ये भी पढ़ें: "सुरेश रैना भले ही कुछ मैच मिस कर दें लेकिन आईपीएल खेलने वापस आएंगे"

(责任编辑:आईपीएल लाइव स्कोर टुडे)

    相关内容
    精彩推荐
    热门点击
    友情链接